Home Blog बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल

0
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल

[ad_1]

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई. भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल हो गए.

पुलिस ने सुकांत मजूमदार को अस्पताल पहुंचाया

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सुकांत मजूमदार को उस होटल में ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां वह ठहरे थे.

बशीरहाट के होटल में ठहरे थे सुकांत मजूमदार

पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में भाजपा नेता सुकांत मजूमदार एक होटल में ठहरे थे. संदेशखाली में हुई हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस उन्हें वापस होटल पहुंचाने की कोशिश कर रही थी. इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई.

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. इसमें सुकांत मजूमदार चोटिल हो गए. न्यूज एजेंसी एएनआई का एक वीडियो सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जारी हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि सुकांत मजूमदार अचेत अवस्था में कार में लेटे हैं. मीडियाकर्मी उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, एक कार में बैठा एक सुरक्षाकर्मी उन्हें जगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सुकांत मजूमदार कार में बेसुध पड़े हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here