Home Blog Ram Navami 2024 LIVE Updates Ayodhya Ram Lala Surya Tilak LIve streaming

Ram Navami 2024 LIVE Updates Ayodhya Ram Lala Surya Tilak LIve streaming

0
Ram Navami 2024 LIVE Updates Ayodhya Ram Lala Surya Tilak LIve streaming

[ad_1]

LIVE BLOG

Updated: Wed, 17 Apr 2024 07:43 AM (IST)

Published: Wed, 17 Apr 2024 07:30 AM (IST)

Ram Navami 2024: देशभर में रामनवमी का उल्लास, देखिए अयोध्या से लेकर मुंबई, पुरी, बेंगलुरु, सूरत के वीडियो
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था।

एजेंसी, अयोध्या। रामनवमी का त्योहार पूरे देश में सम्पूर्ण भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में तो अलग ही उल्लास है। सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। हर कोई राम लला की एक झलक पाने और उनके दर्शन को आतुर है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसी तरह देश के प्रमुख मंदिरों में साज-सज्जा की गई है और विशेष अनुष्ठान किए गए हैं। यहां देखिए रामनवमी के प्रमुख फोटो-वीडियो

Ram Navami 2024 LIVE Updates Ayodhya Ram Lala Surya Tilak LIve streaming

17 April 2024

7 : 42 : 35 AM

Ram Navami 2024: सूरत के मंदिरों में भक्तों का ताता

गुजरात: रामनवमी के अवसर पर सूरत के मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

7 : 41 : 38 AM

#RamNavami: कोदंड राम स्वामी मंदिर में विशेष पूजा

बेंगलुरु के कोदंड राम स्वामी मंदिर में विशेष पूजा की गई।

7 : 38 : 04 AM

Ram Navami 2024: इसलिए बहुत खास है इस बार की रामनवमी

  • इस बार की रामनवमी बहुत विशेष है। 500 साल में यह पहला मौका है जब ्अयोध्या में राम लला विराजे हैं और राम मंदिर में रामनवमी बनाई जा रही है। 
  • बुधवार को चंद्रमा कर्क राशि में होंगे, जिससे कर्क लग्न बन रहा है। रामलला के जन्म के समय ग्रहाधिपति सूर्य दशम भाव में विराजमान होने के साथ उच्च राशि में थे।
  • रामनवमी के दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होने के साथ दशम भाव में मौजूद रहेंगे।
  • गजकेसरी योग बन रहा है। भगवान श्री राम के जन्म के समय गजकेसरी योग भी था।
  • सदियों बाद ऐसा संयोग आता है। 

7 : 36 : 06 AM

#RamNavami: पुरी समुद्रतट पर रेत से भगवान राम की मूर्ति बनाई

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में रामनवमी के अवसर पर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत से भगवान राम की मूर्ति बनाई।

7 : 34 : 46 AM

Ram Navami 2024: मुंबई में निकली शोभा यात्रा

रामनवमी के उपलक्ष्य में मुंबई के जुहू में इस्कॉन मंदिर की शोभा यात्रा निकाली गई। 

7 : 33 : 28 AM

Ram temple in Ayodhya: अयोध्या में अलग ही उल्लास

 राम नवमी पर भगवान राम की नगरी अयोध्या में अलग ही उल्लास है। भारी संख्या में देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here